रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

महादेवा बाराबंकी।थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम सभा लोधौरा स्थित पंचायत भवन में मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।चौपाल में अतिरिक्त थाना प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर सरोज व ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन की उपस्थिति में ग्रामीणों को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। महिला आरक्षी दीपिका गुप्ता ने महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर डायल करने पर 20 से 25 मिनट के भीतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वहीं गर्भवती महिलाओं एवं सड़क दुर्घटना के मामलों में 102 व 108 एंबुलेंस सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखें, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव, प्रतिनिधि मनोज वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला, विजय कुमार तिवारी सहित पुलिस विभाग के कर्मी—महादेवा चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पांडे, जंग शेर सिंह चौहान, स्वेच्छा पचौरी, नम्रता, सविता, संदीप कुमार सिंह, सुधांशु दुबे, आशीष चौधरी—तथा पंचायत सहायक आदर्श द्विवेदी, रोजगार सेवक इस्लाम, ग्राम पंचायत सदस्य नजर मोहम्मद, इलियास, शक्ति अवस्थी, मरियम, प्रेमावती, कीर्ति अवस्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।






























