Naradsamvad

[post-views]

बरुआ नरेंद्रपुर में 44 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ नरेंद्रपुर में शनिवार को एक 44 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, बरुआ नरेंद्रपुर निवासी रामप्रकाश (44) पुत्र कनकू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सीएचसी के डॉ. आशीष सिंह के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

897699
Total Visitors
error: Content is protected !!