Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा रामनगर मंडल की प्रथम मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर (बाराबंकी)। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा रामनगर मंडल की कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक गुरुवार को बुढ़वल स्थित डाक बंगले में आयोजित की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों तथा शक्ति केंद्र संयोजकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रवासी ने वर्तमान कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।मंडल अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने का आह्वान किया।वहीं मंडल महामंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  सोनिया गांधी ने BJP सरकार पर साधा निशाना, अपनी नई किताब Belonging: A Journey of Love लॉन्च करेंगी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!