Naradsamvad

[post-views]

बुढ़वल स्टेशन पर 9 किशोर बरामद, बाल मजदूरी की आशंका में आरपीएफ ने ट्रेन से उतारा

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और चाइल्ड हेल्प लाइन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल मजदूरी की आशंका में ट्रेन से नौ किशोरों को बरामद किया। सभी बच्चे बिना अभिभावक के डरे-सहमे हालत में यात्रा करते मिले। पूछताछ में उन्होंने पंजाब और राजस्थान काम की तलाश में जाने की बात बताई।प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जसवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संजीव कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामानुज यादव व कांस्टेबल धर्माग्यवार्ता सिंह की टीम ने संवाद सामाजिक संस्थान लखनऊ तथा चाइल्ड हेल्प लाइन बाराबंकी के साथ संयुक्त अभियान चलाया।आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15211 में कुछ नाबालिग बच्चे बिना परिजनों के बाल मजदूरी के उद्देश्य से यात्रा कर रहे हैं। सूचना पर बुधवार सुबह करीब 8:59 बजे ट्रेन के बुढ़वल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंचने के बाद टीम ने जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान कोच संख्या 255669 में पांच और कोच संख्या 255412 में चार बच्चे शौचालय गैलरी में छिपकर यात्रा करते मिले। सभी बच्चे डरे-सहमे दिखाई दिए। किशोर न्याय अधिनियम के तहत की गई पूछताछ में बच्चों ने अपने नाम-पते बताए और कहा कि वे काम की तलाश में घर से निकले हैं।टीम के अनुसार बच्चों को अपने गंतव्य की सही जानकारी नहीं थी और उनके साथ कोई अभिभावक भी मौजूद नहीं था। ऐसे में अवैध बाल श्रम कराए जाने की आशंका को देखते हुए सभी बच्चों को ट्रेन से उतार लिया गया।आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सुबह करीब 10:30 बजे सुपुर्दगी पत्र तैयार कर सभी नौ बच्चों को काउंसिलिंग और अग्रिम कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन बाराबंकी के सुपरवाइजर रोहित वर्मा को सौंप दिया।आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी और बाल श्रम रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लगातार निगरानी और अभियान चलाए जा रहे हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

921455
Total Visitors
error: Content is protected !!