Naradsamvad

[post-views]

लोधेश्वर महादेवा मेले की तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायजा

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी): सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में प्रस्तावित पुरुषोत्तम मास (मलमास) मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी रामनगर आनंद तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर प्रांगण, निकास द्वार, शिव भरण सरोवर सहित पूरे मेला परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। उपजिलाधिकारी ने बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, भीड़ नियंत्रण और मार्ग व्यवस्था को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मेला शुरू होने से पहले हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।तहसीलदार विपुल कुमार सिंह व ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी से व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान को मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, शौचालय और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया।इस मौके पर थाना प्रभारी रामनगर अरुण कुमार सिंह, महादेवा चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी व सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

985033
Total Visitors
error: Content is protected !!