Naradsamvad

[post-views]

लोधेश्वर महादेव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जलाभिषेक, चुनावी सफलता पर जताया आभार

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी


रामनगर, बाराबंकी।पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतर प्रदर्शन, असम में दोबारा सरकार बनने और बंगाल में उल्लेखनीय जनसमर्थन मिलने के अवसर पर भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा (क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य, अवध क्षेत्र) ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।इस दौरान अल्का मिश्रा ने कहा कि बंगाल जैसे राज्य में भाजपा को मिला व्यापक समर्थन भगवान लोधेश्वर महादेव के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी कृपा से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महादेवा अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष रामनगर विनय मिश्रा, महादेवा मंडल प्रभारी शिव गोविंद अवस्थी, विजय मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी, अशोक शुक्ला, रमेश पाल, राजेश वर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, बबलू वर्मा, वरिष्ठ नेता महेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष अमित अवस्थी और पूर्व प्रधान राम सहारे मिश्र समेत कई कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

906620
Total Visitors
error: Content is protected !!