Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

ब्लॉक अध्यक्ष के पुत्र ने आईसीएसई में 94 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया मान

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर के ब्लॉक अध्यक्ष बाबू हनुमंत प्रसाद अवस्थी के सुपुत्र अक्षय अवस्थी ने आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।ग्राम लोधौरा निवासी अक्षय अवस्थी की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया।अक्षय अवस्थी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मॉडर्न एकेडमी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया।परिवारजनों ने बताया कि अक्षय शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321230
Total Visitors
error: Content is protected !!