Naradsamvad

[post-views]

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से रामनगर की जनता बेहाल

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

लो वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति से बढ़ी परेशानी, प्रशासन से सुधार की मांग

रामनगर बाराबंकी।क्षेत्र में दिनों लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से आम जनता त्रस्त हो गई है। पहले से ही पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है, और ऐसे में बिजली की लगातार आवाजाही ने हालात को और अधिक गंभीर बना दिया है।ग्रामीणों और कस्बे के निवासियों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने और लो वोल्टेज की समस्या के कारण पंखे और कूलर ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, बल्कि परेशानी और बढ़ती जा रही है। वहीं, लो वोल्टेज के चलते कई घरेलू उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोधेश्वर महादेवा क्षेत्र को बिजली कटौती से मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार किया जाए, ताकि भीषण गर्मी के इस दौर में उन्हें राहत मिल सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

878407
Total Visitors
error: Content is protected !!