Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

भीषण गर्मी में जल सेवा सबसे बड़ा धर्म: जयप्रकाश जोशी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच प्यासे यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशनों पर चलाया जा रहा जल वितरण अभियान लोगों के लिए बड़ी सहूलियत साबित हो रहा है। धर्मजागरण बाराबंकी धाम उ.प्र. के संयोजक अधिवक्ता अमित अवस्थी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्टेशनों पर लगातार चौथे वर्ष यह सेवा कार्य संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में रविवार को फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर मिष्ठान सहित शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता जयप्रकाश जोशी ने उपस्थित धर्मसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि जल सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है और इसके साथ मिष्ठान वितरण किया जाना इस सेवा को और भी श्रेष्ठ बनाता है।कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को ठंडा पानी और मिष्ठान वितरित किया गया, जिससे यात्रियों को तपती गर्मी में काफी राहत मिली। ट्रेन के रुकते ही धर्मसेवक सक्रिय हो जाते और यात्रियों को पानी उपलब्ध कराते नजर आए। गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों को जल वितरण किया गया।इस सेवा कार्य में गुलशन यादव, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रतियोग रावत, संगीत पाठक, जैसीराम आर्य, राम आधार कनौजिया, अर्जुन वर्मा, सालिकराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में धर्मसेवक बंधु सक्रिय रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में फतेहपुर रेलवे स्टेशन प्रभारी विष्णु कुमार मौर्य ने सभी धर्मसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं।भीषण गर्मी के बीच जारी यह सेवा अभियान न केवल यात्रियों के लिए सहारा बन रहा है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321160
Total Visitors
error: Content is protected !!