Naradsamvad

[post-views]

भाजपा से टिकट के दावेदार शिवप्रकाश अवस्थी का बड़ा ऐलान, विकास बनेगा प्राथमिकता

रामनगर, बाराबंकी।

“जनता का आशीर्वाद मिला तो विकास की गूंज से बदलेगा रामनगर

मौका मिला तो विकास की तस्वीर बदल देंगे इस बुलंद इरादे के साथ भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे युवा नेता शिवप्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने रविवार को हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर आयोजित प्रेसवार्ता में जोरदार हुंकार भरी। उनके तेवर आक्रामक और आत्मविश्वास से भरपूर दिखे।प्रेसवार्ता के दौरान शिवप्रकाश अवस्थी ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें मौका देता है और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो रामनगर विधानसभा में चौमुखी विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में सड़कों, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।उन्होंने अपने भाषण में कहा अब समय आ गया है कि रामनगर को विकास की नई पहचान दी जाए। वर्षों से उपेक्षित पड़े गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना, युवाओं को रोजगार के अवसर देना और किसानों की आय बढ़ाना मेरा संकल्प है। मैं राजनीति में सेवा की भावना से आया हूं, न कि स्वार्थ के लिए।”विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सिर्फ वादे किए, लेकिन धरातल पर काम नहीं किया। “जनता अब सब समझ चुकी है। खोखले वादों की राजनीति खत्म होने वाली है और विकास की राजनीति को ही लोग आगे बढ़ाएंगे,” उन्होंने तीखे अंदाज में कहा।युवा नेता ने यह भी कहा कि वह क्षेत्र के हर वर्ग किसान, मजदूर, व्यापारी और युवाओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी कार्यशैली है,” उन्होंने कहा।प्रेसवार्ता के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उनके भाषण का तालियों के साथ स्वागत किया। माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।अंत में शिवप्रकाश अवस्थी ने भरोसा जताया कि पार्टी नेतृत्व उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मौका देगा और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

985293
Total Visitors
error: Content is protected !!