Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

यूपी स्टेट चेस: मदर्स डे सेलिब्रेशन के बीच शतरंज का संग्राम, शिवाय-याकूब सबसे आगे !

रिपोर्ट-शैलेन्द्र यादव, सीतापुर
सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत रविवार को अंडर-15 ओपन वर्ग के सात चक्रों की बाजियां बेहद रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के छठे चक्र की शुरुआत विशेष *मदर्स डे सेलिब्रेशन* के साथ हुई, जिसने आयोजन को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल प्रदान किया। खिलाड़ियों एवं अभिभावकों ने इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया। इस खूबसूरत मौके पर दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर की प्रो वाइस चेयरपर्सन तनुश्री मेहरोत्रा ने कहा कि “शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और निर्णय क्षमता का अद्भुत संगम है। जिस प्रकार मां अपने बच्चों को हर परिस्थिति में सही मार्ग दिखाती हैं, उसी तरह शतरंज भी जीवन में सही चाल चलना सिखाता है। मदर्स डे के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का विशेष संदेश लेकर आई है। हमें गर्व है कि प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।”

सात चक्रों की समाप्ति के बाद प्रयागराज के याकूब हुसैन और वाराणसी के शिवाय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-6 अंक अर्जित किए और संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

वहीं लखनऊ के लक्ष्य निगम, गाजियाबाद के विवान वरुण, गौतम बुद्ध नगर के अयान त्रिखा तथा महाराजगंज के अयांश सिंह 5.5-5.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

इसके अलावा बिजनौर के स्पर्श कुमार, गोरखपुर के सोहम मित्तल, गौतम बुद्ध नगर के अर्जुन कुमार, गोरखपुर के रक्षित शेखर द्विवेदी तथा अलीगढ़ के कुशाग्र भटनागर 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

प्रतियोगिता के आगामी चक्रों में खिलाड़ियों के बीच खिताब की दौड़ और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार अंतिम दौर तक मुकाबला बेहद कड़ा रहने वाला है।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1422581
Total Visitors
error: Content is protected !!