Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
[post-views]

किचन में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।थाना क्षेत्र के बिछलखा गांव में सोमवार को 20 वर्षीय छात्रा का शव घर के किचन में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।बिछलखा निवासी मुरली लोधी सोमवार को खेत गए थे। उनकी पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके भाई को राखी बांधने गई थीं। घर पर उनकी 20 वर्षीय पुत्री सपना अकेली थी। दोपहर में मुरली खेत से घर लौटे तो किचन में बेटी का शव बांस के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1417827
Total Visitors
error: Content is protected !!