Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, युवक हिरासत में

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामनगर बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो प्रसारित होने के मामले में रामनगर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवारी निवासी मो. नफीस पुत्र मो. सलीम (19) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। वीडियो में युवक मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से गाली गलौज करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।पुलिस वीडियो की सत्यता,का भी पता लगा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा इसे सोशल मीडिया पर किस माध्यम से प्रसारित किया गया।कोतवाल ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी की जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  बाराबंकी: एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह ने रामसनेहीघाट समाधान दिवस में सुनीं जनशिकायतें
Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1625132
Total Visitors
error: Content is protected !!