Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

आमने-सामने भिड़ीं दो रोडवेज बसें, बच्चे की मौत, दो दर्जन घायल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर दलसराय के पास हुआ हादसा, गंभीर दो घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर; ढाई किमी लंबा लगा जाम।

रामनगर, बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय के पास मंगलवार को दो रोडवेज बसों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस बहराइच से लखनऊ जा रही थी। वहीं, बाराबंकी डिपो की बस बाराबंकी से टिकैतनगर जा रही थी। दलसराय स्थित एक स्कूल के सामने दोनों बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों में सवार कई यात्री घायल हो गए।सूचना पर रामनगर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों में वंदना पांडेय (30), राजेश कुमार (57), सूफिया (40), राजकुमारी (60), शिवम (26), संदीप मिश्रा (40), पूजा शर्मा (30) और पांच वर्षीय आर्यन सहित अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर चोट आने पर राजेश कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया।इसके अलावा बस परिचालक अरविंद कुमार शुक्ला (50), रामलली (55), राजकुमारी (54), बस चालक नरेंद्र सिंह (56), अशोक कुमार तिवारी और प्रभाकर (35) समेत अन्य घायलों को सीएचसी बड़ा गांव ले जाया गया। यहां प्रभाकर को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद ढाई किमी लंबा जाम

दुर्घटना के बाद लखनऊ-बहराइच हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब ढाई किलोमीटर तक जाम लगने से राहगीरों को परेशानी हुई। रामनगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1421171
Total Visitors
error: Content is protected !!