Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मडियांव_पुलिस: रात 11 बजे पीड़ित के घर में घुसे 30-40 उपद्रवी, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज करने की मांग !

मडियांव_पुलिस: रात 11 बजे पीड़ित के घर में घुसे 30-40 उपद्रवी, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज करने की मांग !

रिपोर्ट:- नारद संवाद न्यूज़ 

लखनऊ: थाना मड़ियाँव क्षेत्र के फैजुल्लागंज (माता कॉलोनी, प्लॉट नं. 14) में रात लगभग 11 बजे दबंगों द्वारा गुंडागर्दी और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ललित शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पंकज मिश्रा, नीरज मिश्रा, मोनू ठाकुर तथा उनके साथ आए 30 से 40 अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग एकत्र हुए, तो आरोपियों ने घर पर ईंट-गुम्मे चलाए। इसके बाद उपद्रवियों ने दोबारा घर के अंदर घुसकर पीड़ित, उनकी मां और भाई को पीटा। इतना ही नहीं, पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी गई और गले से सोने की चैन छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी मड़ियाँव से मामले का संज्ञान लेकर न्याय दिलाने और प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

  

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1413532
Total Visitors
error: Content is protected !!