Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

तहसील क्षेत्र में छुट्टा जानवरों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता

रामसनेहीघाट बाराबंकी : तहसील क्षेत्र में छुट्टा जानवरों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नेशनल हाईवे से लेकर कोटवा सड़क, देवीगंज, भिटरिया, बेल्हा चौराहा, सुमेरगंज, बड़ेला और दरियाबाद तक सड़कों पर बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी घूमते नजर आ रहे हैं। सड़क के बीचोंबीच बैठे पशुओं के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।

सबसे ज्यादा चिंता नेशनल हाईवे पर बनी हुई है, जहां तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक मवेशियों के आ जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। रात के समय सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते। वहीं, छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

एसडीएम बृजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि तहसील क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों को जल्द ही अभियान चलाकर पकड़वाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि ऐसे सभी मवेशियों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर गो-आश्रय स्थलों में भेजा जाए। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा न होने देने के भी निर्देश दिए जाएंगे, ताकि राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1413423
Total Visitors
error: Content is protected !!