बिहार सरकार द्वारा SC-ST महिलाओं को अंतरजातीय विवाह करने पर ढाई लाख रुपये देने की योजना में दलित मुस्लिम महिलाओं जिनमें धोबी, मोची, नट, हलालखोर आदि को भी शामिल करने की मांग।
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने सभी पसमांदा मुस्लिम जातियों को योजना का लाभ देने की मांग की।
कहा – मुस्लिम होने के चलते SC कैटेगरी का लाभ नहीं मिल पा रहा, पसमांदा समाज के साथ हो रही नाइंसाफी।
वसीम राईन ने कहा – प्रधानमंत्री मोदी ने पसमांदा मुसलमानों के लिए खुलकर काम करने की बात कही है, मोदी सरकार से न्याय की उम्मीद।
बिहार सरकार से मांग – कमजोर और वंचित मुस्लिम जातियों को भी अंतरजातीय विवाह योजना में शामिल किया जाए।