लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 65 वर्षीय महिला की मौत !
रिपोर्ट:- रिशु गुप्ता
रामसनेहीघाट, बाराबंकी में रविवार सुबह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पूरे लोधे सिंह गांव के पास सड़क पार कर रही 65 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल महिला को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खेत जाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की वाहन की तलाश
मृतका की पहचान पूरे लोधे सिंह मजरे मेडूवा गांव निवासी सरस्वती पत्नी तुलसीराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।