Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: स्वदेशी व्यापारी कुम्भ की तैयारियों को लेकर सफेदाबाद में बैठक, व्यापारियों ने उठाई प्रमुख मांगें !

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की व्यापारी दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर घोषित करने की मांग !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी:-  अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुम्भ की तैयारियों को लेकर सफेदाबाद स्थित बब्बल किटजी स्कूल के हाल में बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री अनुपम अग्रवाल ने की।

प्रेस वार्ता के दौरान संगठन की ओर से व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और प्रमुख मांगों को सामने रखा गया। संगठन विस्तार के क्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं व्यवसायी शमशाद राईन ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें विधानसभा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष पवन जैन ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री अनुपम अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आग्रह पर सरकार द्वारा भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी दिवस घोषित किया गया है। अब संगठन की मांग है कि व्यापारी दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर भी घोषित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए व्यापारी हित में किए जा रहे कार्यों का स्वागत किया।

बैठक में पिंक शौचालयों की कमी, ई-रिक्शा संचालन, अतिक्रमण, फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग हब तथा व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये के मेडिकल बीमा जैसी मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।

इस अवसर पर हारून वारसी, राजेश शर्मा फक्कड़, दिनेश पाठक, उत्तम गुप्ता, शरद जैन, विजय गुप्ता, रमापति समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1409086
Total Visitors
error: Content is protected !!