Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

वृद्ध महिला ने लेखपाल पर लगाया, अवैध वसूली का आरोप

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।तहसील क्षेत्र की एक गरीब वृद्ध महिला ने हल्का लेखपाल पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसडीएम सहित मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम बुधेड़ा निवासी सावित्री देवी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गाटा संख्या 444/0.171 हेक्टेयर की संक्रमणीय भूमिधर है। उक्त भूमि पर उसके यूकेलिप्टिस के पेड़ लगे थे। सावित्री देवी पैरालाइसिस की बीमारी से पीड़ित हैं और इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता होने पर उन्होंने अपने पेड़ों की कटान कराई थी।आरोप है कि इसी दौरान हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचा और उन्हें डरा-धमकाकर दस हजार रुपये की मांग की। महिला का कहना है कि लेखपाल ने रुपये न देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। वृद्धा ने रोते-गिड़गिड़ाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, लेकिन इसके बावजूद लेखपाल ने कथित तौर पर तीन हजार रुपये वसूल लिए।पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में हल्का लेखपाल ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इंकार किया है।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585042
Total Visitors
error: Content is protected !!