Naradsamvad

[post-views]

पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाल खुर्द में रविवार को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कारागार मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा रहे।इस अवसर पर पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने करीब एक सैकड़ा असहाय, गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि “ठंड के इस कठिन मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना हम सबका सामाजिक दायित्व है। समाजवादी पार्टी हमेशा से शोषित, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलते रहेंगे।”उन्होंने कहा कि सरकार को भी चाहिए कि वह ठंड के मौसम में गरीबों के लिए पर्याप्त इंतजाम करे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान सुनील यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस मौके पर रामकुमार, पप्पू वर्मा, उमेश यादव, सन्नाम वर्मा, सालिक, आसाराम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

821248
Total Visitors
error: Content is protected !!