Skip to main content

Naradsamvad

भीषण शीतलहर में बाराबंकी डीएम का सख्त एक्शन, जिला अस्पताल के रैन बसेरों का औचक निरीक्षण

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 


डी एम शशांक ने 35 बिस्तरों वाले नए रैन बसेरे का उद्घाटन
बाराबंकी:जनपद में पड़ रही भीषण शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने देर रात्रि जिला अस्पताल परिसर में संचालित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा एवं गैस हीट रिफ्लेक्टर सहित ठंड से बचाव की सभी सुविधाओं को सतत और सुचारू रूप से उपलब्ध रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में रह रहे लोगों से संवाद स्थापित कर सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया और आश्वस्त किया कि शीतलहर के दौरान किसी भी जरूरतमंद को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
35 बिस्तरों वाला अतिरिक्त रैन बसेरा शुरू
पूर्व निरीक्षण में जिला अस्पताल परिसर स्थित अस्थायी रैन बसेरे की क्षमता कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसके विस्तार के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में जिला महिला अस्पताल परिसर के सामने 35 बिस्तरों वाले अतिरिक्त अस्थायी रैन बसेरे का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए रैन बसेरे के संचालन से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को शीतलहर के दौरान ठंड से बचाव में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कम समय में रैन बसेरे का निर्माण पूर्ण करने पर नगर निकाय की सराहना भी की।
जिलाधिकारी ने बताया कि शीतलहर के मद्देनजर नगर क्षेत्र के 22 चिन्हित स्थलों पर अलाव तथा 6 स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। सभी रैन बसेरों में कंबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं गैस हीट रिफ्लेक्टर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में भी अलाव सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं।
इस दौरान उपजिलाधिकारी नवाबगंज, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल में एक साल की बढ़ोतरी, अब 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!