Skip to main content

Naradsamvad

प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे को लेकर बाराबंकी पुलिस की सुरक्षा ब्रीफिंग, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ला

बाराबंकी।प्रधानमंत्री के लखनऊ में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल लोकार्पण एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।एसपी ने राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों को सतर्कता, अनुशासन और समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  अमेठी में IFFCO ने आयोजित किया फील्ड डे प्रोग्राम, किसानों को सिखाए नैनो फर्टिलाइजर के फायदे
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!