Skip to main content

Naradsamvad

पूर्व शिक्षक जेबी सिंह का ह्रदयाघात से निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए मंगलवार की शाम बेहद दुखद रही। बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज, त्रिलोकपुर के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक जेबी सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव व पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।बताया गया कि मंगलवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।स्वर्गीय जेबी सिंह वर्षों तक बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज, त्रिलोकपुर में अपनी सेवाएं देते रहे। अपने लंबे शिक्षण जीवन में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को न केवल किताबी ज्ञान दिया, बल्कि जीवन को सही दिशा देने की सीख भी दी। वे छात्रों के लिए शिक्षक से बढ़कर अभिभावक और प्रेरणास्रोत थे।उनका हंसमुख स्वभाव, सादा जीवन और अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व सभी के लिए आदर्श था। पढ़ाई के साथ-साथ वे विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते थे। यही कारण है कि आज भी उनके शिष्य उन्हें श्रद्धा और सम्मान से याद कर रहे हैं। निधन की सूचना मिलते ही पूर्व छात्रों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों का उनके आवास पर तांता लग गया। विद्यालय परिसर से लेकर पूरे त्रिलोकपुर क्षेत्र में शोक सभाएं आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। हर आंख नम है और हर जुबान पर बस यही शब्द हैं कि स्वर्गीय जेबी सिंह जैसे शिक्षक विरले ही होते हैं, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक देगा गंभीर चक्रवात अरनब, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!