Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा कॉरिडोर में आ रही बाधाओं के निराकरण हेतु गठित हुई बहु शाखीय विशेषज्ञ समिति

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

महादेवा बाराबंकीलोधेश्वर महादेव कॉरिडोर में आ रही अड़चनों के लिए शासन द्वारा नामित बहु शाखीय विशेषज्ञ समिति ने लोधेश्वर महादेव पहुंचकर बैठक कर समस्याओं को सुना।

Ad image

लोधेश्वर महादेवा में बन रहे कॉरिडोर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए शासन द्वारा नामित बहु शाखीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया, बहु शाखीय विशेषज्ञ समिति के सदस्य लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पवन कुमार मिश्रा, प्रो मुनीन्द्र कुमार तिवारी, प्रो. श्वेता तिवारी व जिला प्रशासन सुरेश कुमार चौधरी वरिष्ठ सहायक कार्य विशेष अध्यायी अधिकारी बाराबंकी व निर्मल कुमार वर्मा भू आमीन बाराबंकी,राजस्व प्रशासन रामनगर से हल्का लेखपाल संतोष कुमार वर्मा कॉरिडोर में आ रहे मकानों जिनकी रजिस्ट्री अभी कतिपय कारणों से नहीं हो पाई है उनके साथ पंचायत भवन लोधौरा में बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया। बैठक में आए पक्षकारों ने अपनी समस्याओं से नामित समिति के सदस्यों को अवगत कराया। सभी की समस्याओं को सुनकर नामित समिति के सदस्यों के द्वारा बताया गया आप लोगों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर शासन को अवगत कराने के लिए इस समिति का गठन किया गया है जिससे आपकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। आप सभी की समस्याओं को समिति के द्वारा शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन द्वारा नामित सदस्यों के साथ जिला प्रशासन व रामनगर तहसील प्रशासन के राजस्व कर्मियों के साथ बैठक में जय नारायण अवस्थी, शिव प्रसाद मिश्रा,बाबा आदित्यनाथ, खेमराज जायसवाल, दिनेश बाजपेई, इंद्रेश द्विवेदी अमरेश द्विवेदी,पिंकी पांडे,ऋषभ देव अवस्थी, आशुतोष,रजनीकांत पांडे नीलम अवस्थी ,अनिरुद्ध अवस्थी, शिवा अवस्थी,कृष्णा चौरसिया, मुन्ना लाल अवस्थी,अनिल अवस्थी, अरुणा देवी, लक्ष्मी नारायण अवस्थी आदि मौजूद रहे।

ALSO READ  MLC चुनाव नतीजे शिक्षित मतदाताओं का जनादेश, ओम प्रकाश राजभर ने बताया विधानसभा का सेमीफाइनल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!