Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार एक किशोर की मौत दूसरा घायल जिला अस्पताल रेफर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।साइकिल सवार दो किशोरों को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी 13 वर्षीय सूरज पुत्र धनपत यादव अपने दोस्त 8 वर्षीय विजय पुत्र रामपाल निषाद के साथ शुक्रवार को साइकिल पर सवार होकर पुरैना रतनपुर मार्ग पर खेत से घर वापस जा रहे थे जब वह गांव स्थित सरकारी विद्यालय के निकट पहुँचे उसी समय सामने आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों किशोर सड़क पर काफी दूर तक रगड़ते रहे। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गयी,तथा सूरज गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय इंपेक्टर सुभाष कुमार यादव उपनिरीक्षक उमेश यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पिकअप को कब्जे में लेकर घायल किशोर को इलाज के सीएचसी रामनगर भिजवाया जहां पर हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए जिलामुख्यालय भेजा है। मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585078
Total Visitors
error: Content is protected !!