Skip to main content

Naradsamvad

लेखपाल संघ रामनगर ने कार्य से विरत रहकर किया एक दिवसीय धरना

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तहसील लेखपाल संघ ने एक दिवसीय धरना दिया व काम काज से विरत रहे।तहसील अध्यक्ष चंदन रावत ने बताया कि जिला प्रशासन फतेहपुर के द्वारा सुधीर कुमार लेखपाल की मृत्यु प्रकरण पर लीपा पोती की जा रही है जो पूरी तरह से असंवेदन शीलता है। प्रकरण की जांच में की जा रही लीपापोती से प्रदेश के लेखपालों में नाराजगी है जिससे सभी लेखपालों ने धरना देकर काम काज नहीं किया। मृत्यु के मामले में शासन से निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई व दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी लेखपाल मौजूद रहे।

ALSO READ  मेरठ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की चेतावनी, बोले- बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को दिखाएंगे असली तस्वीर
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!