Skip to main content

Naradsamvad

शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ महादेवा महोत्सव, आतिशबाजी के साथ समापन

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

भारी भीड़ के बीच 7 दिवसीय महोत्सव ऐतिहासिक, अधिकारियों व कर्मियों को किया गया सम्मानित

Ad image

रामनगर, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के प्रसिद्ध महादेवा महोत्सव का समापन रविवार की रात भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। सात दिवसीय इस महोत्सव को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने आधिकारिक रूप से समाप्त घोषित किया। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व प्रशासन और पुलिस विभाग के आपसी समन्वय से पूरा महोत्सव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हर कार्यक्रम में दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा और इस वर्ष का महोत्सव ऐतिहासिक दर्ज किया जाएगा।

पूरे सप्ताह चले कार्यक्रमों में जहां सामान्य दिनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, वहीं दो कार्यक्रमों में भीड़ उमड़ पड़ी। भोजपुरी स्टार समर सिंह और अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह के कार्यक्रमों में अपार भीड़ पहुंच गई, जिससे पंडाल में लगी कई कुर्सियां टूट गईं। हालांकि, अफरा-तफरी की स्थिति के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो प्रशासनिक तैयारियों का परिणाम माना जा रहा है।

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय का स्वागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (गुंजिता) अग्रवाल ने मोमेंटो भेंट कर किया। सातवें दिवस पर आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में राजस्व कर्मियों, पत्रकारों, पुलिसकर्मियों, जिला न्यायालय के अधिकारियों, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, तथा महोत्सव में विशेष योगदान देने वाले अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

मंच से संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि इस बार का महादेवा महोत्सव अत्यंत सफल और भव्य रहा। उन्होंने बताया कि योगी सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही महादेवा कॉरिडोर योजना को मूर्तरूप दिया जाएगा। उन्होंने जनता से इस योजना में सहयोग करने की अपील की।

सफल आयोजन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, पेशकार हयात, लेखपाल संघ अध्यक्ष चंदन रावत, आमीन प्रदीप सिंह, पवन ओझा सहित अनेक कर्मियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

ALSO READ  मोबाइल PLI स्कीम से भारत को मिले 3.25 लाख करोड़ रुपये टैक्स, अश्विनी वैष्णव ने साझा किए आंकड़े
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!