Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।महादेवा महोत्सव में देर शाम भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने धमाल मचाया ।उन्होंने जहां भक्ति भावना से प्रेरित गीत सुनाकर लोगों को आनंदित किया वहीं भोजपुरी गाना पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।भारी भीड़ उनको सुनने के लिए उमड़ी थी। उन्होंने अपना गायन महादेव जी के चरणों में समर्पित करते हुए शिव तांडव से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय,हरि हरि भोले नमः शिवाय से शिव स्तुति से पूरा माहौल शिवमय कर दिया। फिर उन्होंने श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,देख लो मेरे दिल के नगीने में सुनाया तो लोग हनुमान जी की भक्ति में डूब गए। इसके बाद उन्होंने हे दुख भंजन हे भव भंजन सुना कर प्रभु हनुमान का गुणगान किया। सामने उमड़ी भीड़ के रुख को देखते भोजपुरी में उन्होंने जब दहेज में राइफल मांगे हो सुनाया तो लोग बाग बाग हो उठे।फिर उन्होंने कजरा मोहब्बत वाला अँखियों में ऐसा डाला कजरे ने लेली मेरी जान सुनाया तो लोग झूमने लगे। इसके बाद मैं तो गोल मटोल ,मैं तो राजा जी बिजली बनूंगी सुनाकर श्रोताओं की खूब वाह वाही बटोरी। जब उन्होंने झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में सुनाया तो लोग रोमांचित हो गया। इसके बाद देर रात तक उन्होंने एक से बढ़कर एक श्रोताओं की मांग पर एक से बढ़ कर एक भोजपुर गीत सुनाते हुए लोगों को रोमांचित किया। उनके सहयोगी कलाकारों में नृत्य करने वाले अंकुर सिंह ,आयुष राजपूत ,अरुण, माही शर्मा ,रोहित ,वर्तिका सिंह ,तनु सिंह, निशा कुमारी ,आराध्या का नृत्य भी खूब सराहा गए।अक्षरा के साथ अलबेला इवेंट के गायक मनजीत सिंह, विशाल श्रीवास्तव व अंकुर ने युगल गायन में उनका सहयोग किया ।कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता ने किया। इस अवसर पर पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। लोग उनको सुनने व देखने के लिए व्याकुल दिखे। सुरक्षा व्यवस्था में जहां उनके व्यक्तिगत कमांडो लगे थे वहीं भारी पुलिस फोर्स भी डटी रही।

ALSO READ  हवाई जहाज के कॉकपिट में हमले को रोकने वाले भारतीय पायलट को UAE ने दिया बड़ा सम्मान
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!