Skip to main content

Naradsamvad

भाजपा युवा मोर्चा ने की आत्मनिर्भर भारत गोष्ठी, पूर्व विधायक शरद अवस्थी रहे मुख्य अतिथि

Vivek Shukla
2 Min Read

 रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर।बीजेपी युवा मोर्चा रामनगर के नेतृत्व में पी.जी. कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसको अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला ने की जब कि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शरद अवस्थी मौजूद रहे। आयोजक युवा मोर्चा रामनगर अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा रहे जब कि संचालन इंद्र मणि उपाध्याय ने किया।गोष्ठी में प्राचार्य पी जी कालेज प्रो कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय बाजार और हुनर को प्रोत्साहित करने तथा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्री अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हम स्वदेशी अपनाएँगे।स्थानीय उत्पाद खरीदेंगे और देश के युवा अपने कौशल के दम पर नवाचार की दिशा में आगे बढ़ेंगे।अध्यक्षता कर रहे श्री शुक्ला ने कहा कि आज दुनिया भारत की तकनीक मानव संसाधन और उद्योग क्षमता को नए नजरिये से देख रही है। ऐसे में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि स्वदेशी केवल विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्रहित का संकल्प है। यदि हर नागरिक रोजमर्रा की जरूरतों में भारतीय वस्तुओं को प्राथमिकता दे तो देश की आर्थिक प्रगति कई गुना बढ़ सकती है। संचालन कर रहे इंद्र मणि ने युवाओं से उद्यमिता, नवाचार और कौशल विकास को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर रवि ,चंद्र प्रकाश,कल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।

ALSO READ  गोंडा में चक्रवात अर्नब का खतरा, डीएम ने जारी की सेफ्टी एडवाइजरी, इन बातों का रखें खास ख्याल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!