Skip to main content

Naradsamvad

महोत्सव में गजल संध्या और आल्हा गायन आज

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

Ad image

महादेवा महोत्सव में अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता व कुमार सत्यम की ग़ज़ल संध्या, जितेंद्र चौरसिया का आल्हा गायन आज, महादेवा महोत्सव के प्रांगण में गजल, आल्हा व खेल प्रेमियों की जुटेगी भीड़

लोधेश्वर महादेव की चल रहे महादेवा महोत्सव के पंचम दिवस में दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आगाज बाराबंकी स्टेडियम के कोच रियाज अहमद की संयोजन में किया जा रहा है, प्रथम दिवस के खेल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी की टीम ने विजय हासिल की। आलोक शुक्ला व हसीब के कुशल संचालन में नायब तहसीलदार रामनगर विजय प्रकाश तिवारी के द्वारा खिलाड़ियों को ट्रैक शूट, उपविजेता व विजेता टीम को ट्राफी सहित पुरस्कार वितरण किया गया।प्रतियोगिता के अंतिम दिन 21नवम्बर को विभिन्न जनपदों गोरखपुर,आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, बस्ती ,सुल्तानपुर, गोंडा, इलाहाबाद, क्रिस्चन कॉलेज, लखनऊ आदि टीमें प्रतिभाग करेंगी। वॉलीबॉल खेल का प्रदर्शन करेंगे महादेवा महोत्सव की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अच्छी-अच्छी टीमों का आमंत्रण दिया गया है जो वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगीं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के संयोजक कोच रियाज अहमद में द्वारा बताया गया महादेव महोत्सव की वॉलीबॉल प्रतियोगिता दोपहर से शुरू होगी वह खेल समाप्त होने पर पुरस्कार वितरण के साथ इसका समापन किया जाएगा। महादेवा महोत्सव के खेल प्रांगण में सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल का आनंद लेते रहेंगे। शाम 5 बजे से संस्कृतिक पंडाल में जितेंद्र चौरसिया द्वारा अपनी टीम के साथ आल्हा गायन की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक पंडाल में रात्रि में सूफी गीत व गजल के प्रसिद्ध गायक कुमार सत्यम की लाजवाब प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी.महादेवा महोत्सव में गजल गायक कुमार सत्यम की गजलें हम तेरे शहर में आएं हैं, मुसाफिर की तरह…गाकर महोत्सव में चार चांद लगाएंगे. महादेवा महोत्सव में कुमार सत्यम एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन करेंगे. कुमार सत्यम की प्रचलित गजल तेरी याद, बेकरारी मुझे बड़ी तड़पाती है, याद, याद, याद बस याद रह जाती है सहित अनेकों गजलों के सुरों संगीत से आज रात्रि में महादेवा महोत्सव को भव्यता प्रदान करेंगे।

ALSO READ  बाराबंकी के हैदरगढ़ में श्रीराम कथा के दौरान ब्लॉक प्रमुख आरती रावत का जोरदार स्वागत
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!