Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में सड़क सुरक्षा को लेकर ‘जीरो फेटैलिटी डिस्ट्रिक्ट’ पर जोर-!

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर)

Ad image

बाराबंकी। शनिवार को पुलिस सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से “जीरो फेटैलिटी डिस्ट्रिक्ट” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद में गठित 10 क्रिटिकल कारिडोर टीमों को ब्रीफिंग दी गई।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने टीमों को दुर्घटना प्रवण मार्गों पर निगरानी बढ़ाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और राहगीरों एवं वाहन चालकों को जागरूक करने संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि टीमों को हर मामले की गंभीरता से समीक्षा करनी चाहिए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समीक्षा बैठकें नियमित रूप से आयोजित करनी होंगी।इस कार्यक्रम का लक्ष्य बाराबंकी जिले को सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से मुक्त बनाना है। पुलिस अधिकारी जनता से भी अपील कर रहे हैं कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश सरकार लॉन्च करेगी नोमैडिक डेवलपमेंट मिशन, घुमंतू समुदायों को मिलेंगे घर और जरूरी दस्तावेज
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!