Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, 17 नवंबर को डीएम करेंगे उद्घाटन सार्वजनिक अवकाश घोषित

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

अमरनाथ गुफा रहेगी लोगों के आकर्षण का केंद्र 

Ad image

महादेवा महोत्सव के प्रांगण में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, जादू ,सर्कस की टीमें पहुंचकर महोत्सव सजाने में व्यस्त,महादेवा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में महादेवा महोत्सव 2025 का भव्य व दिव्य आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन 17 नवंबर को जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी के द्वारा विश्व कल्याण द्वारा पर फीता काटकर शुभारंभ कर लोधेश्वर महादेव का दर्शन पूजन कर महोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत किया जाएगा। महादेवा महोत्सव के उद्घाटन के दिन 17 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जिसमें विद्यालयों सहित सभी कार्यालय में अवकाश घोषित किया गया है।महोत्सव की भव्यता देने के लिए जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है बच्चों के मनोरंजन व महोत्सव में भीड़ के आकर्षण का केंद्र बड़े-बड़े झूले सर्कस व जादू बुलाए गए हैं, झूलो के महादेवा महोत्सव में आने पर क्षेत्र वासियों व बच्चों में उत्साह नजर आ रहा है। महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाया जा सके जिसके लिए प्रशासन द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहे हैं। क्षेत्र वासियों का मनोरंजन व उत्साह के साथ महोत्सव में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है मेला सचिव संयुक्त मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल के निर्देशन में तहसीलदार विपुल कुमार सिंह व नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी राजस्व टीम के साथ मेला महोत्सव प्रांगण में मौजूद रहकर सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने में दिन-रात लगे हुए हैं जिससे महोत्सव को भव्य बनाया जा सके प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्मी सितारे गायक व कवियों, वॉलीबॉल प्रतियोगिता दंगल सहित भव्य कार्यक्रम को महोत्सव में आयोजित किए गए हैं। जो महादेवा महोत्सव के आकर्षण का केंद्र रहेंगे बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए पहली बार महादेवा महोत्सव में विशाल झूले जादू सर्कस आदि बुलाए गए है। साफ सफाई के लिए सूरतगंज ब्लॉक के सफाई कर्मियों की टीम के द्वारा सफाई की जा रही है। अगहनी मेला महादेवा महोत्सव के पुराने स्वरूप बहाल करने के लिए जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन द्वारा सराहनीय अथक प्रयास किया गया है जिससे महादेव महोत्सव को भव्यता के साथ भव्य व दिव्य मनाया जा सके।

ALSO READ  बढ़ती मांग के बीच केंद्र ने गुजरात को आवंटित की 1.6 GW अतिरिक्त बिजली, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर को भी मिलेगी मदद
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!