Skip to main content

Naradsamvad

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चन्दूरा गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम चन्दूरा निवासी नितेश मिश्रा की पत्नी चाँदनी की मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना रामनगर के ग्राम बिछलखा निवासी मृतका के पिता अवध राम शुक्ला ने चचिया सास ससुर ननद देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि उपरोक्त ससुरालीजन लगातार बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और मारते पीटते थे। तमाम बार समझाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन नतीजा सिफर रहा। ससुराली जनों के द्वारा लगातार एक लाख रुपए सोने की चेन की मांग की जा रही थी। इसी को लेकर सभी ने मिलकर पुत्री का रस्सी से गला दबाकर मार दिया है। मामले की तहरीर थाने पर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है कोतवाल आशुतोष मिश्रा ने बताया प्रथम दृष्टया फांसी से मौत होना प्रतीत हो रहा है शव को पीएम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।

ALSO READ  बाराबंकी में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!