Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का औचक निरीक्षण किया। तथा स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार को सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने पर्चा काउंटर ओपीडी पैथोलॉजी लेबर रूम एनबीएसयू सेंटर एक्स-रे रूम की व्यस्थाएँ देखी। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनका हाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। मौके पर मौजूद डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों से शालीनता पूर्वक पेश आए और बेहतर साथ सुविधा उपलब्ध कराएं। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने पेयजल बैठने के लिए कुर्सियां प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शौचालय व परिसर की साफ सफाई व्यवस्था देखकर खुशी जाहिर की। और परिसर में छायादार पौधे रोपित करने को कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित करते हुए कि सीज किए अवैध अस्पतालों पर नजर बनाए रखें यदि संचालकों द्वारा किसी प्रकार की मनमानी की जाती हैं तो तत्काल उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए। उन्होंने सीएचसी पर चल रहे ईएमटी प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचकर सभी को समय से मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संबंध में बेहतर टिप्स दिए। सीएमओ ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आप सभी की तत्परता से मरीजों की जान बच सकती है इसलिए सूचना मिलने पर बिना देरी किए हुए सड़क हादसे में घायल व बीमार मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध करवाकर अस्पताल भिजवाएं। जिस समय से उनका उपचार हो सके। दुर्घटना में घायल व दौरा के मरीजों को पानी न पिलाए। इस मौके पर डॉक्टर आशीष सिंह डॉ पूजा गुप्ता डॉ सना हुसैन तथा समीर अहमद राम अनुज यशपाल सिंह प्रभात सिंह सहित भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

ALSO READ  हरदोई में 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 32 लोगों पर आरोप !

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1608198
Total Visitors
error: Content is protected !!