Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर सीएचसी में ईएमटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस संस्था के द्वारा दो दिवसीय ईएमटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दूसरे बैच के प्रशिक्षण में संस्था के ट्रेनर अभिषेक कुमार, महाराज दीन ओझा और क्वालिटी ऑडिटर कपिल देव सिंह ने एंबुलेंस कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया। सीएचसी रामनगर में आयोजित क्लस्टर बेस्ट ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर ,श्रावस्ती के ईएमटी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को अलग-अलग बैच में बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसी बीच बाराबंकी जिले के एसीएमओ डॉक्टर लव भूषण, सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रणव कुमार बीपीएम डॉक्टर समीर अहमद ने पहुंचकर सभी ईएमटी को ऑपरेशन संबंधी जानकारी प्रदान की और सेवा को बेहतर बनाने के लिए टिप्स दिया ट्रेनर के द्वारा उपलब्ध दवाओं और उपकरणों का संचालन एवं आपातकाल में मरीजों का प्राथमिक उपचार करना आदि की जानकारी के बारे में बताया। इस मौके पर जिला प्रभारी इरफान अहमद एवं चारों जिलों के ईएमटी मौजूद रहे!

ALSO READ  शाहजहांपुर: छठ पूजा के लिए खन्नौत नदी घाट पर तैयारी तेज, म्युनिसिपल कमिश्नर ने किया निरीक्षण
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!