Skip to main content

Naradsamvad

सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Vivek Shukla
1 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।ग्राम कटियारा स्थित ग्रीन हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के मामले के बाद सीएचसी अधीक्षक ने टीम के साथ पहुंच कर निजी अस्पताल को सीज कर दिया और क्षेत्र में संचालित सभी हॉस्पिटलों के संचालक के साथ बैठक करके मानक को लेकर कड़े निर्देश दिए है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल के संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शुक्रवार को आयोजित बैठक में सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निजी हॉस्पिटलों के मानक पूरे होने चाहिए। यदि जांच में एक भी मानक कम पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि आशा बहू तथा सीएचसी का कोई भी कर्मचारी अपने विहेब पर मरीज को इलाज व जांच के लिए आप लोगों के वहां लेकर आता है तो तत्काल मुझे सूचित करें। सभी संचालक ट्रेंड व प्रशिक्षित स्टाप रखे। इस मौके पर डॉ विशाल,विद्या ,साई डायग्नोस्टिक सेंटर सहित करीब आधा दर्जन प्राइवेट अस्पताल के संचालक मौजूद रहे।

ALSO READ  नेपाल के जनकपुर धाम से पर्यावरण संरक्षण के लिए निकली साइकिल रैली बाराबंकी पहुंची
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!