Skip to main content

Naradsamvad

बाल दिवस के अवसर पर कांती महाविद्यालय में मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।बाल दिवस के उपलक्ष्य में कांती महाविद्यालय में स्वस्थ युवा सशक्त भारत थीम के अंतर्गत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर कांती महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल व कालेज के प्रबंधक राष्ट्रभूषण सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत कराया। छात्राओं की दौड़ में,जाग्रति इंटर कॉलेज सूरतगंज की छत्राओं ने बाजी मारी जिसमे संध्या ,गुञ्जा यादव , जुली ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के अंशुल प्रथम, आकांक्षा बाल विद्या मंदिर से राजन मिश्रा द्वितीय, तथा राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज अंशु चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन के लिए महाविद्यालय की तरफ से शील्ड मैडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर काँती महाविद्यालय के प्रबंधक इंजिनियर राष्ट्रभूषण सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय मिश्रा व डॉ नीरज सिंह ने किया। उप प्राचार्या , मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ ऋषभ सिंह , एडमिन एंड रजिस्ट्रार डॉक्टर सौरभ मिश्रा की अगुवाई में सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर यूआईसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर कमलेश सिंह व प्रतियोगिता में प्रतिभागी एवं कांती महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित भारी संख्या विद्यार्थी मौजूद रहे।

ALSO READ  MLC चुनाव नतीजे शिक्षित मतदाताओं का जनादेश, ओम प्रकाश राजभर ने बताया विधानसभा का सेमीफाइनल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!