Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

हाईवे पर मौत का मंजर: चलती बस से गिरा युवक, पहियों तले कुचलकर दर्दनाक अंत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लखनऊ की ओर जा रही एक अज्ञात बस से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर पड़ा और बस उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गई। हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां कुछ ही पलों में सड़क पर चीख-पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक चलती बस से अचानक नीचे गिरा। इससे पहले कि वह संभल पाता, पीछे से आ रही उसी बस के पहिए उसके ऊपर से गुजर गए। चालक बस रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भाग निकला। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए।हादसे की सूचना मिलते ही थाना रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। काफी देर तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह काली लोवर और बनियान पहने हुए था। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी में जुटी है, ताकि फरार बस की पहचान हो सके।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने वाली बसों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसे हादसे होते रहेंगे।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बस व चालक की तलाश जारी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339363
Total Visitors
error: Content is protected !!