Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत साथी युवक घायल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल भेज गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद गोंडा थाना परसपुर के ग्राम मिश्रन पुरवा निवासी 26 वर्षीय अंकित मिश्रा पुत्र विजय कुमार गाँव के 60 वर्षीय दिनेश के साथ बुधवार को बाइक से कोटवा धाम जगजीवन साहब बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। जब वह थाना रामनगर के गोंडा बहराइच हाईवे स्थित चौकाघाट रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचे उसी समय तेज रफ्तार अज्ञात डम्फर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वृद्ध दिनेश की मौके पर ही मौत हो गयी। साथी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया, जहां पर हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1584989
Total Visitors
error: Content is protected !!