Skip to main content

Naradsamvad

घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं तक फार्म पहुँचा रही है टीम

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

Ad image

रामसनेहीघाट बाराबंकी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को गणना फार्म का वितरण तेज गति से जारी है। निर्वाचन कार्य से जुड़ी टीमें तहसील राम सनेही घाट के आधा दर्जन गांवो में
घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं तक फार्म पहुँचा रही हैं ताकि आगामी चुनाव में कोई भी मतदाता नामांकन से वंचित न रह सके।कार्यक्रम का जायजा लेने एसडीएम रामसनेही घाट अनुराग सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न हो।इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) भी पूरी सक्रियता के साथ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की जानकारी संकलित कर रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर लोगों को फार्म भरने में सहायता दी जा रही है। अधिकारीयों ने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म भरकर समय से जमा करें ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।

ALSO READ  शिशुओं और बुजुर्गों के लिए हीटवेव का खतरा भारत में सबसे ज्यादा, नई रिपोर्ट में खुलासा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!