Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अशोकपुर सहकारी समिति पर किसानों को वितरित की गई खाद

रिपोर्ट/मोनू

त्रिलोकपुर बाराबंकी।रामनगर तहसील स्थित अशोकपुर सहकारी समिति में शुक्रवार को 96 किसानों को खाद वितरित किया गया। यह वितरण क्षेत्रीय लेखपाल की उपस्थिति में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ।
समिति के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 931 बोरी डीएपी उपलब्ध थी। इसमें से आज 96 किसानों को 225 बोरी डीएपी, 27 बोरी टीसीपी और 6 बोरी यूरिया का वितरण किया गया।
किसानों को खाद का वितरण खतौनी और आधार कार्ड के सत्यापन के बाद किया गया। सचिव ने यह भी बताया कि समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
समिति मंगलवार और शुक्रवार को निर्धारित समय पर खुलेगी, जिससे अन्य किसान भी खाद प्राप्त कर सकेंगे।

ALSO READ  ओम प्रकाश राजभर का दावा, समाजवादी पार्टी के बिना राहुल गांधी यूपी में नहीं जीत पाएंगे
Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609824
Total Visitors
error: Content is protected !!