Skip to main content

Naradsamvad

सड़क मार्ग के किनारे सब्जी बाजार लगने से बनी रहती है दुर्घटना की आशंका, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा निस्तारण

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

Ad image

शिकायतकर्ता समाजसेवी विशाल अग्रवाल।

रामसनेहीघाट बाराबंकी।भिटरिया के हैदरगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे लग रही साप्ताहिक बाजार प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए अब भी जस की तस बनी हुई है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बावजूद बाजार को दशहरा बाग में स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। परिणामस्वरूप यहां आए दिन जाम, विवाद और दुर्घटनाओं जैसे नए घटनाक्रम होते रहते हैं।समाजसेवी विशाल अग्रवाल ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी सड़क पर ही बाजार लगाई जा रही है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने कहा कि दशहरा बाग को बाजार के लिए पहले ही निर्धारित किया गया था, मगर संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण अब तक वहां बाजार नहीं लग सकी।इस मामले में तहसीलदार रामसनेहीघाट शशांक उपाध्याय ने बताया कि सड़क पर बाजार लगाने वालो पर कारवाई की इस पर राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण या यातायात बाधा पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीं एसडीएम अनुराग सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर बाजार लगाना पूर्णतः नियमों के विरुद्ध है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाजार को सड़क से हटाकर निर्धारित स्थल दशहरा बाग में तत्काल स्थानांतरित किया जाए, ताकि जनसुविधा और यातायात दोनों बाधित न हों।लगातार शिकायतों के बावजूद सड़क से बाजार न हटने से स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

ALSO READ  उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने पर भड़के सीएम धामी, अखिलेश यादव से मांगी माफी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!