Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लखनऊ गोंडा हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला

मसौली बाराबंकी। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम बिन्दौरा डबल नहर के पुल पर बहराइच से वापस लौट रहे उत्तर प्रदेश बार कौंसिल सदस्य पद के उम्मीदवार की कार मे शार्ट सर्किट से लगी आग से कार आग का गोला बन गयी गनीमत रही आग के आभास होने से कार मे सवार सभी लोग गाडी से बाहर आ चुके थे।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य पद के उम्मीदवार मदेयगंज लखनऊ निवासी वाहिद उज्जमा शफ़वी शनिवार को बहराइच जनपद मे वोट की अपील कर अपने साथी अजहर, फरदीन , अफरीदी के साथ कार से घर वापस लौट रहे थे कि बिन्दौरा डबल नहर पुल के निकट कार से धुंआ निकलने का आभास होते ही कार मे सवार सभी लोग बाहर निकले ही थे कि अचानक देखते ही देखते कार आग का गोला बन गयी जिससे हाइवे पर अफरातफरी मच गयी और वाहनो के पहिये थम गये सूचना पर पहुंची मसोली पुलिस ने ग्रामीणों एव अग्निशमन की गाडी के सहयोग से आग को बुझाया तब तक कार पुरी तरह जल कर खाक हो गयी। करीब एक घंटे तक धु धु कर जली कार के चलते हाइवे पर आवगमन ठप्प रहा।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585192
Total Visitors
error: Content is protected !!