Skip to main content

Naradsamvad

जेबीएस इंस्टिट्यूट, मालिनपुर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

Ad image

रामसनेहीघाट बाराबंकी।जेबीएस इंस्टिट्यूट, मालिनपुर बाराबंकी में भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह रहे। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ नेतृत्व और देश की एकता के प्रति उनकी निष्ठा हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर एमएलसी द्वारा एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। संस्थान की प्रबंधक पूनम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर वर्मा प्राचार्या नीरजा सिंह, फार्मेसी निदेशक डा. अनिल कुमार सहित सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

ALSO READ  सीतापुर में दर्दनाक हादसा: गोदाम में हाथगाड़ी खड़ी करते समय करंट लगा, मजदूर की मौत
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!