Skip to main content

Naradsamvad

एकता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा रामसनेहीघाट

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

Ad image

राज्यमंत्री सतीश शर्मा और एमएलसी अंगद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत, हजारों युवाओं ने लगाई देशप्रेम की दौड़

रामसनेहीघाट बाराबंकी।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को रामसनेहीघाट आकाश “एकता, अखंडता और देशभक्ति” के नारों से गूंज उठा।
भिटरिया चौराहा से तहसील मुख्यालय तक आयोजित रन फॉर यूनिट (एकता दौड़) में हजारों युवाओं ने जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। दौड़ का शुभारंभ राज्य मंत्री सतीश शर्मा और एमएलसी अंगद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

ALSO READ  हीटवेव के खतरे में भारत के बच्चे और बुजुर्ग, जीडीपी का 4.2 प्रतिशत नुकसान

दौड़ में शामिल युवा तिरंगा हाथों में लिए “जय एकता, जय भारत” के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। युवाओं का उत्साह ऐसा था कि रास्ता जोश और जयघोष से गूंज उठा।

ALSO READ  बाराबंकी के हैदरगढ़ में श्रीराम कथा के दौरान ब्लॉक प्रमुख आरती रावत का जोरदार स्वागत

तहसील परिसर पहुंचने पर विजयी प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच से बोलते हुए राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा, “एकता दौड़ केवल खेल नहीं, यह हमारे देश की आत्मा का प्रतीक है। सरदार पटेल ने जिस भारत को एक सूत्र में पिरोया, आज का युवा उसी एकता को आगे बढ़ा रहा है।”एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं, और जब युवा एकजुट होते हैं तो देश नई ऊँचाइयाँ छूता है।इस अवसर पर एसडीएम अनुराग सिंह तहसीलदार शशांक उपाध्याय ,पवन सिंह रिंकू, लकी सिंह, जवाहर वर्मा,कपिल यादव,नीरज सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रवासी भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ALSO READ  Apple ने भारत में लॉन्च किए M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac, कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरू
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!