Skip to main content

Naradsamvad

एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

Vivek Shukla
2 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

दौड़ में शामिल सीओ गरिमा पंत, प्रधानाचार्य डॉ कमलेश सिंह, कोतवाल अनिल पाण्डेय, व अन्य कर्मी।
रामनगर बाराबंकी।सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती एकता दिवस के रूप में मनायी गई इस मौके पर थाना रामनगर मे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित सभी पुलिस कर्मियो ने दौड़ लगा कर राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे थाना रामनगर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। सीओ गरिमा पंत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ कमलेश सिंह स्वास्थ्यकर्मी एनसीसी कैडेट तथा स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने एक किलोमीटर की दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। थाना परिसर से शुरू हुई दौड़ पीजी कालेज के पास समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के भुगतान इंतजाम किए गए थे पुलिस एंबुलेंस के वाहन भी साथ साथ चल रहे थे। इस मौके पर इंस्पेक्टर सुभाष कुमार यादव उप निरीक्षक वीरपाल सिंह अखिलेश सिंह उमेश यादव राज कनौजिया कांस्टेबल सुजीत कुमार मानवेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मीयों के साथ स्वास्थ्यकर्मी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
ALSO READ  Hyundai ने भारत में लॉन्च की Bayon मिड-साइज SUV, शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!