Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही! कटान और बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने बांटी राहत सामग्री!
[post-views]

भिटरिया में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव, गौ माता की हुई पूजा अर्चना।

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

भिटरिया में गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रामसनेहीघाट बाराबंकी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौ सेवा गतिविधि के तत्वावधान में भिटरिया स्थित एक निजी गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में गौ माता का पूजन, आरती एवं हवन सामूहिक रूप से किया गया तथा जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। गौ सेवा और संरक्षण के संदेश के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने पवित्र वातावरण में भक्ति भाव से भागीदारी निभाई।इस अवसर पर विभाग संघचालक गंगा बख्श जी, जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, संजय सिंह, रवीन्द्र पाण्डेय (जिला गौ सेवा संयोजक), नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञान यादव, राजेश सिंह, रमेश गुप्ता, राम नारायन मिश्रा, दिनेश तिवारी, देव प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र त्रिवेदी सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।
गोपाष्टमी के इस पावन अवसर पर सभी ने गौ सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दोहराया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1478279
Total Visitors
error: Content is protected !!