Skip to main content

Naradsamvad

विद्युत बिल समय पर न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी जिले के त्रिलोकपुर विद्युत केंद्र क्षेत्र में बिजली बिल न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को बरगदिया गांव के ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई महीनों से उनके बिजली के मीटर की रीडिंग तो ली जा रही है, लेकिन बिल नहीं बनाए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में परेशानी हो रही है। बरगदिया गांव के शैलेंद्र कुमार, रामनरेश, चंटू वर्मा, राम सिंह रावत, सोनू रावत, पवन कुमार, मोनू रावत, विपिन वर्मा और अनिल रावत सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले छह माह से उनके गांव में बिल नहीं निकला है। इससे हजारों रुपये का बिल ब्याज लगकर एकमुश्त आता है, जिसे चुकाना मुश्किल होता है।उपभोक्ताओं ने मांग की है कि प्रत्येक माह नियमित रूप से बिल जारी किए जाएं, ताकि वे समय पर भुगतान कर सकें और एक साथ बड़ी राशि जमा करने का बोझ न पड़े।इस संबंध में सुपरवाइजर अंशु कुमार ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का बिल तकनीकी दिक्कत के कारण नहीं बन पाया है, तो उसे हर माह बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक माह बिल बनाना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  लखनऊ के विभुति खंड थाने में BJP पार्षदों का प्रदर्शन, इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाए नारे
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!