Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगो में आक्रोश

Ad image

रामनगर बाराबंकी। ब्राह्मणों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखा पोस्टर शेयर करने वाले लोगो के  विरुद्ध आक्रोशित सामान्य समुदाय के लोगों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वायरल किए गए आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध करते हुए भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाना मसौली पहुंचकर पुलिस को  शिकायती पत्र देकर कहा कि ग्राम किन्हौली निवासी आनंद कुमार गौतम पुत्र कन्हैया लाल गौतम व भगवान दीन गौतम पुत्र बच्चू लाल गौतम व नन्हेलाल पुत्र सीताराम गौतम ने योजना के तहत आनन्द कन्हैया आर फेसबुक नाम की आईडी से समाज विरोधी पोस्ट वायरल किया हैं जिसमे भगवानदीन द्वारा हाथ मे पकड़े गए पोस्टर में जाति विरोधी पोस्ट फेसबुक आईडी पर वायरल है। आरोप है कि इस प्रकरण के बारे में जानकारी करने पर विपक्षियों ने जान से मारने की ऐलानिया धमकी दी है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नियत से विपक्षियों द्वारा भड़काऊ पोस्ट किए गए हैं।  आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी गयी हैं। हालांकि वायरल हो रहे पोस्टर की नारद संवाद पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्र अधिकारी गरिमा पंत से जानकारी चाही गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा यह पहली बार नहीं है अक्सर सीओ रामनगर का फोन नही उठता है। अब सवाल इस बात का है कि पुलिस उपाधीक्षक परिक्षेत्र रामनगर से संबंधित थानों के मामलों में यदि पुलिस अधीक्षक से बार-बार जानकारी की जाए, जबकि क्षेत्राधिकार के होते हुए यह मुनासिब नहीं है। इस संबंध में एडिशनल एसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।

ALSO READ  इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश, उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर हों पंचायत चुनाव

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609303
Total Visitors
error: Content is protected !!